{"_id":"602c33768ebc3ee95e763ff9","slug":"the-secret-of-murder-is-hidden-near-the-girl-s-house-city-news-mbd3798721118","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के पास ही छिपा है हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के पास ही छिपा है हत्या का राज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला की युवती की हत्या का राज उसके घर के आस पास ही छिपा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा करने में जुट गई है।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ट्यूशन पढ़ाती थी। रोज की तरह वह शनिवार को भी ट्यूशन पढ़ाने गई थी, लेकिन रात तक घर नहीं लौटी थी। रविवार सुबह मझोला क्षेत्र में उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें लगी है। सोमवार को सौ से ज्यादा कैमरों की फुटेज के बाद पुलिस को दो कैमरों की फुटेज में कुछ फोटो मिले थे। एक कैमरे में युवती अकेली जाती दिख रही है, जबकि दूसरे कैमरे की फुटेज में युवती एक बाइक पर युवक के साथ जाती दिख रही थी। मंगलवार को भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। जिसके जरिए पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने युवती के मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने युवक के दो अन्य दोस्तों को भी उठा लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इस युवक की कुछ दिन पहले ही युवती ने अपने घर में शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद से कातिलों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
युवती का दूसरा मोबाइल गायब
मुरादाबाद। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती के पास दो मोबाइल थे। एक मोबाइल तो बरामद हो गया है, लेकिन दूसरा मोबाइल अभी तक गायब है। हालांकि इस मोबाइल का नंबर परिजनों के पास भी नहीं है। माना जा रहा है कि उस मोबाइल से ही कुछ संदिग्ध नंबर मिल सकते हैं।