फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: The seal put on the temple was broken in just seven hours, housing development officer unaware

Moradabad: मंदिर पर लगाई गई सील सात घंटे में ही टूटी, आवास विकास अधिकारी बेखबर... होने लगी पूजा-पाठ

Sun, 07 Jul 2024 06:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 06:29 AM IST
सार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित मंदिर को लेकर आवास विकास और स्थानीय लोगों के बीच टकराव जारी है। आवास विकास के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सीट टूटने की जानकारी नहीं हैं। इस बीच मंदिर में लोगों ने फिर से पूजा पाठ चालू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: The seal put on the temple was broken in just seven hours, housing development officer unaware
मुरादाबाद के मंदिर में लगी सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में हाईकोर्ट के आदेश पर बुद्धि विहार स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर पर आवास विकास परिषद द्वारा लगाई गई सील को लोगों ने सात घंटे में ही तोड़ दिया। आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें सील टूटने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


वहीं सील टूटने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की। सोमवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। पार्क बचाओ पर्यावरण बचाओ समिति के सदस्य नीरज कुमार त्यागी ने बुद्धि विहार सेक्टर-सात स्थित पार्क में मंदिर निर्माण कराने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने मंदिर को सील करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत आवास विकास परिषद ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्राचीन नीलकंठ मंदिर को सील कर दिया था। साथ ही दरवाजे पर दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सात घंटे बाद ही शुक्रवार की शाम को अंधेरा होने पर कुछ लोगों ने मंदिर पर लगाई गई सील तोड़ दी थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा और आरती की थी। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

शनिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की। आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि मंदिर की सील टूटने की जानकारी नहीं है। वहीं अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया।

इस मामले की हाईकोर्ट में आठ जुलाई को सुनवाई है। आवास विकास विभाग को कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सील तोड़ने वालों का कोई नाम नहीं बताएगा। यह मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा है।

महिलाओं ने जताई नाराजगी

शनिवार को पूजा करने के लिए मंदिर में महिलाओं की काफी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने कहा कि पता नहीं किसे मंदिर से समस्या हो रही है। मंदिर से कोई रुकावट भी नहीं है। सावन आने वाला है। बुजुर्ग या बच्चे कहां जल चढ़ाने जाएंगे। बुद्धि विहार के किसी सेक्टर में दूर-दूर तक शिव मंदिर नहीं है।

मंदिर पर मौजूद रामेश्वरी शर्मा, गीतांजलि पांडेय, ऋचा पांडेय, नीलम सिंह और डॉ. ऋतु यादव ने आवास विकास द्वारा की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। मंदिर सील होने पर कुछ महिलाएं रोने भी लगी थीं। महिलाओं ने कहा कि मंदिर के खिलाफ कार्रवाई बर्दाश्त नहीं जाएगी।

मंदिर सील करने के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन

शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने बुद्धि विहार स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर सील किए जाने के विरोध में शनिवार को जेल रोड से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना नहीं शुरू हुई तो शिवसैनिक आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे।

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मंदिर के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि हिंदुओं के लिए नीलकंठ मंदिर आस्था का सवाल है।



भाजपा सरकार में मंदिर का सील होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, इंद्रजीत सिंह, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, राहुल, पंकज पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed