{"_id":"6891146e95d973d0ba0d3034","slug":"the-roof-of-si-residence-collapsed-in-mundhapande-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-701998-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मूंढापांडे में एसआई आवास की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मूंढापांडे में एसआई आवास की छत गिरी
विज्ञापन
मूंढापांडे। रविवार की रात हुई बारिश के कारण मूंढापांडे थाने के पीछे स्थित एसआई के पुराने आवास की छत छत गिर गई। इस दौरान कमरे मेंं सो रहे एसआई बाल-बाल बच गए। मलबे में दबकर सामान नष्ट हो गया। पुलिस का कहना है कि यह आवास आजादी से पहले बनाया गया था।
मूंढापांडे थाना परिसर में एसआई रमेश चंद्र सक्सेना रहते हैं। वह सोमवार की दोपहर सो रहे थे। इस बीच दोपहर एक बजे बारिश के दौरान लिंटर का एक टुकड़ा उनके बेड पर गिरा तो उनकी नींद टूट गई। वह तत्काल कमरे से निकलकर बाहर भाग गए। इसके बाद भरभरा कर लिंटर गिर गया। छत से मलबे में बेड, अलमारी और कुर्सियां दबकर टूट गई। पुलिसकर्मियों का कहना है कि थाने की पुरानी बिल्डिंग 1926 में बनाई गई थी। अंग्रेजों ने थाने का निर्माण कराया था। वर्तमान समय में थाने की नई बिल्डिंग बनाई गई है लेकिन पुराने कमरे भी मौजूद हैं।