फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The road widening work between Kanth and Chhajlat is hanging in the balance.

Moradabad News: अधर में लटका है कांठ और छजलैट के बीच में सड़क चौड़ीकरण का काम

Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The road widening work between Kanth and Chhajlat is hanging in the balance.
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का करीब डेढ़ साल पहले शुरू कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। कांठ और छजलैट के बीच में इस मार्ग में काफी गड्ढे होने से हर रोज हादसे भी हो रहे हैं। वहीं नगर में एक साइड के चौड़ीकरण का काम बीच अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


छजलैट से लेकर कांठ होते हुए मुरादाबाद-बिजनौर जनपदों की सीमा यानि सहसपुर बॉर्डर तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग का करीब 13 किलोमीटर की दूरी तक का डेढ़ साल पहले चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। यह मार्ग दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाना था। शुरूआती दौर में तो कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य को तेजी से किया गया, लेकिन बाद में इसकी रफ्तार धीमी होती चली गई। नगर में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी से सहसपुर बॉर्डर तक तो मार्ग को चौड़ा कर दिया गया, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी ओर से छजलैट तक चौड़ीकरण का काम कई महीने से बंद है। वन विभाग ने मार्ग के दोनों ओर अपनी वन संरक्षित पटरी बताते हुए कार्य को बिना अनुमति करने की बात कही थी और इसे रुकवा दिया था। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने इस वन संरक्षित पटरी के बदले वन विभाग को गांव हसनगढ़ी में पांच हेक्टेयर भूमि दे दी थी। जिस पर कई महीने पहले वन विभाग का कब्जा भी हो गया था। लेकिन इसके बाद भी सड़क चौड़ीकरण का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर कांठ नगर में भी कुमार पेट्रोल पंप तिराहा से लाला मस्जिद तक एक साइड के चौड़ीकरण का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed