फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The road to Salempur Khas is in a dilapidated condition, causing distress to villagers.

Moradabad News: सलेमपुर खास जाने वाला मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The road to Salempur Khas is in a dilapidated condition, causing distress to villagers.
कांठ। विकास खंड छजलैट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सलेमपुर खास को सीधे जाने वाला करीब दो किलोमीटर का संपर्क मार्ग जर्जर हाल है। जिससे इस मार्ग से होकर जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं छात्र-छात्राएं और स्कूली बच्चों को भी मार्ग जर्जर व जगह-जगह टूटने की वहज से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर खास की गिनती सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में होती है। ग्राम प्रधान सचिन चौधरी ने बताया कि उनके गांव की आबादी करीब 30000 और यहां लगभग 10000 मतदाता हैं। इस गांव को जाने के लिए करीब दो किलोमीटर का एक संपर्क मार्ग रिजवान गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास से सीधे गांव को जाता है, जोकि यहां के ग्रामीणों को कांठ कस्बे से सीधा जोड़ता है। अधिकतर ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, स्कूली बच्चों के साथ ही दूसरे गांव फजलाबाद, रामसराय, पाइंदापुर आदि के ग्रामीण भी कम दूरी होने के कारण इधर से अपना आना-जाना रखते हैं। वहीं सलेमपुर खास के ग्रामीण इसी मार्ग से होकर गांव अकबरपुर चैदरी, नयागांव, मल्लीवाला, बहादरपुर खद्दर, गोपालपुर आदि को भी आते-जाते हैं। इस दो किलोमीटर के संपर्क मार्ग की करीब दो वर्ष पहले मरम्मत हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार मरम्मत के बाद यह मार्ग तीन-चार महीने में ही पहले जैसी स्थिति में पहुंच गया। अब इस मार्ग की हालत बेहद की खस्ता और जर्जर है। जिससे ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और स्कूली बच्चों को जर्जर मार्ग से ही होकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग को दोबारा से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 01 से 06 तक


हमारे गांव को सीधे आने वाला संपर्क मार्ग काफी जर्जर हाल में है। यह गांव को कांठ कस्बे से आने-जाने के लिए बेहतर है, इससे दूरी भी कम पड़ती है। इसे शीघ्र दरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन चौधरी ग्राम प्रधान, सलेमपुर खास।


संपर्क मार्ग की करीब दो साल पहले ही मरम्मत हुई थी, जो कुछ समय बाद ही दोबारा से खराब हो गया। जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
अनुज विश्नोई ग्रामीण, सलेमपुर खास।


गांव सलेमपुर से कांठ जाने के लिए यह संपर्क मार्ग काफी सरल और सीधा है। बच्चे भी स्कूल इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं, लेकिन मार्ग काफी टूट गया है। इसे बनवाया जाए।
हाफिज तबस्सुल हुसैन ग्रामीण, सलेमपुर खास।
संपर्क मार्ग को ग्रामीणों के हित में दोबारा से बनवाया जाए। ताकि इधर से आने-जाने में परेशानी न हो। मार्ग के जर्जर होने से आने-जाने में समय भी काफी लगता है।

रफीक अंसारी ग्रामीण, सलेमपुर खास।


गांव सलेमपुर खास को जाने वाला संपर्क मार्ग पहले बना था लेकिन ठेकेदार द्वारा सही कार्य न कराने के कारण यह टूट गया। इसकी मैंने शिकायत की गई थी, जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मार्ग के दोबारा से मरम्मत को स्वीकृति मिली है। मौसम सही होने पर मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। कमाल अख्तर विधायक, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed