फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The road has been dug up for a year; women and children are falling into the potholes.

Moradabad News: एक साल से खुदी पड़ी है सड़क, गड्ढों में गिर रहे बच्चे और महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The road has been dug up for a year; women and children are falling into the potholes.
- बुद्धि विहार सेक्टर-2 में मकानों के सामने सड़क बनी मुसीबत, पाइपलाइन का काम भी अधूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। बद्धि विहार सेक्टर-2 में भगवती पार्क के बराबर वाली सड़क करीब एक वर्ष से खुदी पड़ी है। पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन अब तक न पाइपलाइन का काम पूरा हुआ और न सड़क की मरम्मत कराई गई। मकानों के सामने बने गहरे गड्ढों से महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, वाहनों को निकालने में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के अन्य हिस्सों में पानी की पाइपलाइन पड़ चुकी है, लेकिन उनके घरों के सामने सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सामने की ओर जल निगम के कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन सड़क कब ठीक होगी, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम जल्द पाइपलाइन का काम पूरा कराकर सड़क की मरम्मत कराए, ताकि गड्ढों से आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि संबंधित स्टाफ से समन्वय कर कार्य को जल्द पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


----लोगों के बयान
1-सड़क को खुदे हुए करीब एक वर्ष हो गया है। गड्ढों से होकर निकलने में रोज परेशानी होती है। काम कर रहे किसी कर्मचारी या ठेकेदार से पूछो तो इसका जवाब नहीं देते।- प्रेम चंद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
2-सड़क से वाहन निकालना और पैदल निकलना काफी मुश्किल हो गया है। अब तो पता नही यह सड़क कब तक ठीक होगी। - सतीश खुराना, निवासी

-----
3-बच्चों और बड़ों को पैदल निकलने में परेशानी होती है, लेकिन कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।- आरती, निवासी

---
4-सड़क में गहरे-गहरे गड्ढों के साथ पार्क के पेड़ों से घर तक आने वाली दीमक से घर का सामान खराब होने की समस्या भी बनी हुई है।- राजेश्वरी, निवासी

----
5-लगभग एक वर्ष से सड़क खुदी पड़ी है। इसके अलावा दीमक और पार्क के पेड़ों से गिरने वाला कूड़ा भी जमा रहता है, जिसे उठाने कोई नहीं आता।- उमा, निवासी

----
6-गहरे गड्ढों के बीच पैदल निकलना भी मुश्किल है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।- आलोक कुमार, निवासी
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed