फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The relative was forced to fight for the election of the village head by the doctor's house

ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने को रिश्तेदार ने चिकित्सक के घर डलवाया था डाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
The relative was forced to fight for the election of the village head by the doctor's house
डकैती की घटना का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मैनाठेर के होम्योपैथिक चिकित्सक जसवंत सिंह के घर हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि चिकित्सक के एक रिश्तेदार ने साजिश रचकर डाका डलवाया था। पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन लाख 65 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी रिश्तेदार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। चुनाव में पैसा खर्च करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दस फरवरी की रात मैनाठेर गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक जयवंश सिंह के घर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दवा लेने के बहाने चिकित्सक के घर में पहुंचे थे और परिवार को तमंचों के बल पर लेकर बंधक बना लिया था। इसके बाद नकदी और अन्य सामान समेत करीब बीस लाख रुपये का सामान बटोर कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि एएसपी अनिल यादव के नेतृत्व में मैनाठैर थाने की पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस को शक था कि इस वारदात में किसी करीबी का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने चिकित्सक के रिश्तेदार आरोपी राकेश निवासी भूड़ावास थाना हजरत नगर गढ़ी जनपद मुरादाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने साथियों के नाम भी उगल दिए। इसके बाद राकेश के गांव के आरोपी सतवीर, अमर पाल को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी उदय पाल निवासी परमानंद थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं और चौथे आरोपी अनिल शर्मा निवासी मकान नंबर 122 गली नंबर पांच अशोक वाटिका थाना टीलामोड़ जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश ने बताया कि वह चिकित्सक का रिश्तेदार है। राकेश ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसे पूरी जानकारी दी कि चिकित्सक और उनकी पत्नी बुुजुर्ग हैं। बेटा भी बाहर रहता है। इनके घर में नकदी और जेवर बहुत हैं। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों से संपर्क कर इस वारदात को अंजाम दिलाया था। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed