फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The red mark of Kanth Road took away the happiness of the people

Moradabad News: कांठ रोड के लाल निशान ने छीना लोगों का सुख चैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The red mark of Kanth Road took away the happiness of the people
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा कांठ रोड के चौड़ीकरण के लिए लगाए गए लाल निशान पर हरथला के लोगों ने नाराजगी जताई है। बसपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश की अगुवाई में कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर उन्होंने विरोध जताया। आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर पक्षपात कर रहे हैं। जो निशान लगाए गए हैं, वह कहीं कम कहीं अधिक दूरी पर लगे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अतिक्रमण हटे, लेकिन उसमें एकरूपता हो। पक्षपात नहीं। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जो भी कार्रवाई होगी, उसमें किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं होगा।
विज्ञापन

कांठ रोड के चौड़ीकरण को लेकर मंडलायुक्त के सख्त निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हरथला में सड़क के दोनों ओर निशान लगाए हैं। जिससे वहां अतिक्रमण हटाया जा सके। अधिकारियों ने कई बार लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की भी अपील की, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। पिछले दो दिनों से पीडब्ल्यूडी की टीम संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर सक्रिय है। इससे लाल निशान की जद में आने वाले लोग खासे परेशान हैं। इस कार्रवाई के विरोध में हरथला के कई लोग बसपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश की अगुवाई में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हरथला-कांठ रोड के चौड़ीकरण के लिए पैमाइश कर पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए निशान पर आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया है कि हरथला की बस्ती करीब 100 साल से अधिक पुरानी है। जिसकी रजिस्ट्री सन् 1950 व इससे पहले की है। लोगों के पास अपने मकान का एमडीए से पास नक्शा भी है। वहां के कई लोग दुकान का निर्माण कर रोजी-रोटी चला रहे हैं। आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा कहीं दस, कहीं 12, कहीं 14 तो कहीं 16 मीटर पर निशान लगाए गए हैं। सभी ने कहा कि उन्हें चौड़ीकरण को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन लगाए गए निशान में एकरूपता होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी कार्रवाई होगी वह समान होगी। किसी भी तरह का कोई पक्षपात नहीं होगा। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह, मोहम्मद असलम, ईश्वर दयाल विश्नोई, कृष्ण कुमार विश्वनोई, नवलेश कुमार, जयप्रकाश, फारूक अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरथला रोड पर जो भी निशान लगाए गए हैं वह पीडब्ल्यूडी के अभिलेखों के हिसाब से लगाए गए हैं। निशान लगाने में पक्षपात का आरोप गलत है। मेरा विभाग और प्रशासन स्वयं चाहता है कि लोगों का कम से कम नुकसान हो। इसीलिए निशान लगाने के बाद वहां के लोगों को स्वयं अपना अतिक्रमण तोड़ने के लिए समय दिया गया है। एक-दो दिन में अतिक्रमणकारी अगर स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं तोड़ते हैं तो उसे जेसीबी से तोड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके सैनी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed