फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the rate of corona infection in moradabad

रैपिड टेस्टिंग में 561 मरीजों में से 74.33 फीसदी शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव

Mon, 03 Aug 2020 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
the rate of corona infection in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण शहर से गांव-कस्बों तक पहुंच चुका है। रैपिड एंटीजन की 18,535 टेस्टिंग में 561 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 25.66 फीसदी संक्रमित ग्रामीण और 74.33 फीसदी मरीज मिले हैं। ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग का अनुपात शहर की तुलना में करीब दोगुना है, लेकिन मरीज शहर में तीन गुना अधिक हैं।

विज्ञापन


संक्रमण के फैलाव के लिहाज से अगस्त का महीना बेहद संवेदनशील है। त्योहारी सीजन में लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के प्रोटोकाल मानकों का पालन के साथ दो गज की दूरी और मास्क पहनना जरूरी है। संक्रमण के फैलाव के लिहाज से मुरादाबाद जिला प्रदेश 11वें और संक्रमितों की मौत के मामले में 8वें स्थान पर है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में संक्रमित 2067 और मरने वालों की संख्या 56 पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। संक्रमण के फैलाव के साथ हॉटस्पॉट एरिया भी करीब 155 हो चुके हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए 23 जुलाई से नियमित रैपिड एंटीजन टेस्टिंग हो रही है। 18,535 सैंपलों में 561 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 417 मरीज शहर और 144 देहात क्षेत्र में हैं। संक्रमित मरीजों से संक्रमण के फैलाव के इलाके चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल टेस्टिंग में शहरी क्षेत्र में 74.33 फीसदी मरीजों में अकेले 224 मरीज यानी 39.92 फीसदी पीटीसी, पीएसी और पुलिस लाइन में मिले हैं। शहर के साथ जोन में कुल 6978 लोगों के सैंपल हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में 11,557 सैंपलों में 144 मरीज सामने आए हैं। संक्रमण की सबसे कम दर डिलारी और सबसे अधिक हरथला क्षेत्र में है। डिलारी में सैंपलों 15 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि हरथला में 224 मरीज पॉजिटिव आए हैं।


सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि अगस्त में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। त्योहार भी हैं। त्योहारों में खरीदारी करने लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। आधे से अधिक लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सीएमओ ने बताया कि एंटीजन टेस्टिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। एंटीजन में निगेटिव सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed