फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The rape victim who came to the court for the date was threatened.

Moradabad News: कचहरी में तारीख पर आई दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The rape victim who came to the court for the date was threatened.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कचहरी में तारीख पर आई दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी पक्ष के लोगों ने धमकाया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसने 14 फरवरी को भोजपुर थाने में अपने देवर समेत अन्य लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भोजपुर पुलिस ने 10 मार्च को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 20 मार्च को आरोपी के जमानत पत्र पर सुनवाई थी। जिसमें वह भी अपना पक्ष रखने कोर्ट पहुंची थी। आरोप है इसी दौरान कचहरी में चार लोग मिल गए और उन्होंने मुकदमा में फैसले के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed