फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The rain gave relief in the morning, the humidity disturbed in the evening

Moradabad News: सुबह बारिश ने दी राहत, शाम को उमस ने किया परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The rain gave relief in the morning, the humidity disturbed in the evening
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। शहरवासियों को बुधवार सुबह बारिश ने राहत दी और शाम को उमस ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहाना कर दिया। इसके बाद बारिश शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक हुई बारिश ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिए। दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद निकली तेज धूप और उमस ने एक बार फिर गर्मी बढ़ा दी। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार तक कभी बादल छाए रहने और कभी बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed