फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temperature dropped by four degrees due to rain in Moradabad, cloudy weather expected for three days

Weather: मुरादाबाद में बारिश से चार डिग्री कम हुआ तापमान, तीन दिन तक बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार

Mon, 26 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 02:13 AM IST
सार

झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने नौतपा की गर्मी से राहत दिलाई। मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 35.4 तथा न्यूनतम 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने चक्रवात के प्रभाव से अगले तीन-चार दिन बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees due to rain in Moradabad, cloudy weather expected for three days
मुरादाबाद में बारिश के दौरान जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

तेज हवा और बारिश ने रविवार से शुरू हुए नौतपा के ताप काे कम कर दिया। सुबह के समय हुई झमाझम बारिश से गर्मी से बड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी तीन दिन तक बादलों की आवाजाही रहने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


इस बार दो जून तक चलने वाले नाैतपा के दाैरान भीषण गर्मी के आसार कम हैं। रविवार तड़के घने बादल छाए हुए थे। सुबह पौने छह बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही और इसके बाद दिनभर बादलों की आवाजाही रही।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वातावरण में सुबह नमी 87 फीसदी और शाम की नमी 72 फीसदी रही। हवा पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह बारिश 7.2 मिलीमीटर हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अरब सागर में चक्रवात बन गया है। चक्रवात का प्रभाव दो दिन और रहेगा। इसकी वजह तीन-चार दिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

ओवरलोडिंग का असर, 11 दिन में फुंके तीन ट्रांसफार्मर
भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में 11 दिन में तीन बड़े ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। बिजली निगम ने भले ही दूसरे ट्रांसफार्मरों से सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन कटौती बढ़ गई है। दूसरे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग के कारण अब अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी कटौती झेल रहे हैं।

इससे इन ट्रांसफार्मरों के खराब होने का भी खतरा है। पेपर मिल चौराहे के पास 250 केवीए, मोहल्ला ढाप में 400 केवीए और मोहल्ला नियरियान में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे तीन जगह पर एक हजार से ज्यादा उपभोक्ता अंधेरे में रहे।

मोहल्ला ढाप में बुधवार को मौसम खराब होने के बाद देर रात ट्रांसफार्मर फुंका। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर जांच के लिए लैब भेज दिया दिया। एसडीओ आलोक कुशवाह के मुताबिक बिजली गिरने से क्वाइल जल गई थी।

पेपर मिल चौराहे पर एक महीने पहले बदमाशों ने चलती बिजली के दौरान ट्रांसफॉर्मर का फिल्टर काटकर तेल चोरी किया था। अगले दिन तेल खत्म होने से ट्रांसफार्मर बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed