{"_id":"65c555786b8c766ffc0957c7","slug":"the-protest-will-end-only-after-the-construction-of-underpass-in-bhataula-bku-moradabad-news-c-275-1-smbd1033-107611-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटौला में अंडरपास का निर्माण होने पर ही खत्म होगा धरना : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटौला में अंडरपास का निर्माण होने पर ही खत्म होगा धरना : भाकियू
Fri, 09 Feb 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव भटौला में अंडरपास की मांग के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भाकियू असली के बैनर तले किसान धरने पर बैठे रहे। किसान नेताओं ने कहा कि अंडरपास का निर्माण शुरू होने के बाद ही धरना खत्म होगा।
गांव भटौला में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को 16 दिन बीत गए। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि सर्दी के बावजूद किसान धरने पर हैं लेकिन किसानों की बात सुनने के लिए कोई तैयार नही है। जबकि किसानों की मांग जायज है। बताया कि जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा, ताकि अंडरपास का निर्माण कार्य कराने के लिए अधिकारियों को मजबूर होना पड़े। धरने पर जयप्रकाश, रामकिशन, राहिद, गंगा शरण, गणपत, इंद्रपाल यादव, दिलशाद अली, सूरजपाल, यशवंत, जयपाल आदि रहे।