फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The problems of the people of Bilari were told to the Deputy CM

Moradabad News: डिप्टी सीएम से बताईं बिलारी की जनता की समस्याएं

Thu, 31 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 31 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The problems of the people of Bilari were told to the Deputy CM
बिलारी। बुधवार दोपहर मुरादाबाद आए प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बिलारी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने मिलकर यहां की जनता की समस्याएं बताते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग उठाई गई कि बिलारी में मंडी समिति बनाने के लिए कृषि विभाग को भूमि उपलब्ध करा दी गई है लिहाजा यहां जल्दी मंडी समिति बनवाई जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरगांव पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थायी रूप से तैनात नहीं हैं तथा रात में कोई भी कर्मचारी इस पीएचसी पर नहीं रहता है। ऐसी स्थिति में देहात की जनता को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिलारी के देहात में स्थित अनेक स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐसे हैं जिन पर स्थायी एएनएम तैनात न होने से उपकेंद्र बंद रहते हैं। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों पर हेल्प डेस्क बनाए जाने की मांग भी उठाई ताकि अस्पतालों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी जनता को मिल सके।
विज्ञापन

शासनादेश के पालन में सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय पर रात्रि निवास करने, देहात इलाके की विद्युत लाइनों के जर्जर तार बदले जाने आदि मांगें भी भाजपाइयों द्वारा उठाई गईं। डिप्टी सीएम से मिलने वालों में भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट, नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा एडवोकेट, महमूदपुर मंडल अध्यक्ष रवि पासी, खाबरी मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल सिंह यादव आदि पदाधिकारी मुख्य थे। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार उप मुख्यमंत्री ने जांच कराकर उनकी सभी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed