{"_id":"68b60c5d811a2a104c0bed21","slug":"the-problem-of-power-outage-due-to-electrical-fault-will-be-resolved-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105079-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्युत फाल्ट से बिजली गुल होने की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्युत फाल्ट से बिजली गुल होने की समस्या होगी दूर
Tue, 02 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और संकरी गलियों में बिजली पहुंचने के लिए आर्मर्ड केबल यानि बख्तरबंद केबल डालना शुरू कर दिया है। साथ ही जर्जर बंच केबल में आए आग लगने और बिजली गुल होने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
कुंदरकी बिजलीघर के अवर अभियंता भास्कर गुप्ता ने बताया कि कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात पूर्वी, नूरूल्ला, कायस्थान, पैंठ बाजार, सादात पश्चिमी आदि में विभिन्न संकरी गलियों में आर्मर्ड केबल डाल जा रहा है। यहां के अलावा ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, इमरतपुर फखरूद्दीन, नगला सालार, पंडिया, सैफपुर चित्तू, कमालपुर, चांदपुर मंगोल, जैतपुर पट्टी, रूपपुर,गदीपुर, भीकनपुर कुलवाड़ा, चकफाजलपुर आदि गांवों में चिन्हित स्थानों पर आर्मर्ड केबल डाला जाना है ताकि उपभोक्ता तक आसानी से विद्युत आपूर्ति पहुंच सके। अवर अभियंता भास्कर गुप्ता ने बताया कि आर्मर्ड केबल डालने से सीधे कटिया डालकर की जाने वाली बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा और शहरी क्षेत्र की संकरी गली कूचों में भी उपभोक्ताओं के घरों तक आसानी से बिजली पहुंच सकेगी। नगरी और ग्रामीण इलाके में नौ किलोमीटर आर्मर्ड केबल डाला जाना है।
आर्मर्ड केबल ऐसा विद्युत केबल है जिसमें धातु की बनी एक अतिरिक्त सुरक्षा परत होती है, जो केबल को भौतिक क्षति, नमी और अन्य बाहरी प्रभावों से बचाती है। साथ ही बिजली चोरी करने के लिए कोई व्यक्ति कट लगाता है तो उस गली के आर्मर्ड केबल में फाल्ट हो जाएगा और आपूर्ति की ठप हो जाएगी लेकिन इस केबल में कट लगाना भी आसान नहीं है क्योंकि केबल के ऊपर स्टील की परत होती है। विद्युत तारों में होने वाले फाल्ट होने की समस्या दूर होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।