{"_id":"6817d589bf9106aba008dd50","slug":"the-priest-was-beaten-up-when-he-was-stopped-from-entering-the-temple-wearing-shoes-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-637081-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जूता पहनकर मंदिर में घुसने से रोका तो पुजारी को पीटा, दूल्हे ने साथियों के साथ किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जूता पहनकर मंदिर में घुसने से रोका तो पुजारी को पीटा, दूल्हे ने साथियों के साथ किया हमला
Mon, 05 May 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में जूता पहनकर घुसने से मना करने पर दूल्हा और उसके साथियों ने पुजारी के साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद पुजारी पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा व उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शादी को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ के बाद दूल्हा और साथियों को छोड़ दिया। मझोला थाना क्षेत्र के गांव डिडौरा में चामुंडा मंदिर है। दो साल से यहां मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी कुशल सिंह के अनुसार रविवार को डिडौरा गांव के ही करन सिंह के बेटे शंकर की बरात संभल के गांव ततारपुर की मिलक जा रही थी। बरात जाने से पहले दोपहर करीब 3:30 बजे दूल्हे को लेकर उसके परिवार की महिलाएं और अन्य रिश्तेदार गांव के चामुंडा मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन
दूल्हा शंकर और फोटाेग्राफर राजन जूता-चप्पल पहने मंदिर में घुस गए। पुजारी और उनके पिता भारत सिंह ने जूता पहनकर घुसने पर एतराज जताया तो दूल्हा सहित उसके नाराज हो गए। दूल्हे ने सरिया उठाकर भारत सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।
एक महिला पुजारी के परिवार को धमकी देते हुए बाहरनिकली। थोड़ी देर में ही दूल्हे के परिजनों ने मंदिर के पुजारी व उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने चाकू से भी हमला किया।
मारपीट में पुजारी कुशल बाबा, उनकी मां जावित्री देवी, पिता भारत सिंह, चाचा नरेश और जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दूल्हा शंकर, उसके बहनोई लदावली निवासी कपिल का भाई अमन, रिश्तेदार सतीश घायल हुए।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर दूल्हा व फोटोग्राेफर समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।