फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The pothole on the road at Thana crossing has become dangerous

Moradabad News: थाना चौराहे पर मार्ग में गड्ढा बना खतरनाक

Tue, 02 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The pothole on the road at Thana crossing has become dangerous
कांठ में थाना चौराहा पर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद
कांठ। सोमवार को बारिश होने से नगर में थाना चौराहा पर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग और कांठ-अमरोहा मार्ग में बना गड्ढा तालाब बन गया। गड्ढे में पानी भरने से कई बाइक सवार भी धोखे से गिरने की वजह से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

यहां चौराहा पर ही मार्ग में बड़ा गड्ढा काफी समय से हादसों को न्योता दे रहा है। बता दें कि मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग में छजलैट से लेकर कांठ तक कई स्थानों पर गड्ढों की भरमार है। रात के अंधेरे में भी यह गड्ढे दूर से दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसका परिणाम है कि यह हर रोज हादसों का कारण बन रहे हैं। कांठ नगर में थाना चौराहा से लेकर मिश्रीपुर तिराहा तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग में काफी गड्ढे हो गए हैं। थाना चौराहा पर तो गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि इसमें कारें व छोटे वाहन नीचे सड़क से भिड़कर चल रहे हैं। छजलैट से लेकर सहसपुर बॉर्डर तक इस मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क को दोबारा बनाने का कार्य चल रहा था, जोकि पिछले दो माह से बंद है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने मार्ग के गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed