फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The political fate of four Pradhans and one BDC member is locked in ballot boxes

Moradabad News: चार प्रधान और एक बीडीसी सदस्य का राजनीतिक भाग्य मतपेटियों में कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The political fate of four Pradhans and one BDC member is locked in ballot boxes
मुरादाबाद। त्रिस्तरीय उपचुनाव में जिले के चार प्रधान और एक बीडीसी सदस्य के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। शाम को पुलिस की निगरानी में मतपेटियां संबंधित ब्लॉक में जमा की गई। आठ अगस्त सुबह आठ बजे से ब्लॉक सभागार में मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


ब्लॉक डिलारी की ग्राम पंचायत सरकड़ा करीम व चंदुपुरा, बिलारी ब्लॉक के गांव शाहपुर नगलिया और भगतपुर ब्लॉक के गांव बिलावल में ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। वहीं, कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर सात में बीडीसी सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत रामुपर मेंगन में 48.05 प्रतिशत मतदान वोट पड़े। बिलारी ब्लॉक के नगलिया शाहपुर ग्राम पंचायत में दो गांव नगलिया और लच्छमपुर आते हैं। लच्छमपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल पर बने तीनों बूथ पर मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान शुरू होने के दो घंटे तक तीनों बूथ पर महिला व पुरुष वोटरों की कतारें लगी रहीं। प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों के मतदान अभिकर्ता तीन बूथ के गेट पर बैठे रहे। सभी वोटरों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कई बार मतदान अभिकर्ताओं में मामूली नोंकझोंक भी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम तैनात रही। एडीओ पंचायत कार्यालय के अनुसार नगलिया शाहपुर के बूथ-266 पर 658 में से 544, बूथ-267 पर 674 में से 524 और बूथ-268 पर 396 में से 272 वोटरों ने मतदान किया। तीनों बूथों पर 1728 में से 1340 वोटरों ने मतदान किया। एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया ने बताया कि आठ अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन


वहीं, कुंदरकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर मेंगन में क्षेत्र पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या सात के उपचुनाव के लिए गांव के सरकारी स्कूल में तीन पोलिंग बूथों पर वोट पड़े। कुल 1625 में से 789 मतदाताओं ने वोट डाले। गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के अलावा ग्रामीण और सरकारी कर्मचारी परिवार के साथ मतदान करते नजर आए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी अय्यूब और बाबू के बीच टक्कर है। मतदान के दौरान थाना प्रभारी आरके शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं सीओ राजेश कुमार तिवारी ने भी मतदान केंद्र पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह ने बताया कि मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पर मतदाता पर्ची बना रहे युवकाें को पुलिस ने दौड़ाया

कुंदरकी। रामपुर मेंगन में मतदान केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित चामुंडा मंदिर के पास एक प्रत्याशी के समर्थक युवा मतदाता पर्ची बना रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने फटकार लगाई तो युवक मतदाता सूची और पर्ची छोड़कर भाग निकले। इसके बाद थाना प्रभारी ने पहुंच कर कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके बाद मंदिर के पास मतदाता पर्ची बनाने कार्य बंद करा दिया गया।

पोलिंग बूथ में मोबाइल लेकर पहुंचे कई मतदाता

कुंदरकी।
रामपुर मेंगन मे मतदान केंद्र पर वोटरों को मोबाइल ले जाने पर पाबंदी थी, लेकिन कुछ मतदाता मोबाइल ले पहुंच गए। सीओ ने एक मतदाता के हाथ में मोबाइल देख लिया तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और मतदान केंद्र के बाहर ही मोबाइल रखवाकर उसे जाने दिया।
बिलावाला गांव में 1605 मतदाताओं ने डाले वोट

भगतपुर/भोजपुर।
क्षेत्र पंचायत भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत बिलावाला के ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार को हुए मतदान में 1605 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी विश्वपाल सिंह ने बताया मतदान केंद्र संख्या 31, 32, 33 व 34 पर क्रमशः 471, 515, 267 और 352 मत पड़े। गांव में 2104 कुल मतदाता थे। उन्होंने बताया कि गांव का मतदान प्रतिशत 72.28 प्रतिशत रहा। मतदान के समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात था। ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह की मौत के बाद गांव में उपचुनाव हुआ है।
चंदूपुरा में 85.92 तो सरकड़ा में पड़े 66.5 प्रतिशत वोट

डिलारी/ठाकुरद्वारा। ब्लॉक क्षेत्र की चंदूपुरा और सरकड़ा करीम में मंगलवार को प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। चंदूपुरा गांव में 85.92 प्रतिशत और सरकड़ा करीम गांव में 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक चंदूपुरा गांव में 1336 वोटरों में 1148 और सरकड़ा करीम में 2684 में से 1765 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र का गांव सरकड़ा करीम पूर्व विधायक विजय यादव का गांव है। 2010 में पंचायत चुनाव के दौरान हुए बूथ कैपचरिंग के प्रयास के चलते गांव का मतदान केंद्र अति संवेदनशील रहता है। मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के दौरान गांव में सीओ राजेश कुमार और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौजूद रहे, जो शाम को मतदान पार्टियों के रवाना होने तक केंद्र पर ही मौजूद रहे। प्रधान बीरो देवी की मौत हो जाने से गांव में प्रधान पद का उपचुनाव हुआ है। उपचुनाव मेंप्रधान पद के लिए निशु, रामपाल और रामसिंह चुनावी मैदान में है। दूसरी बार वोट डालने की शिकायत पर सीओ ने एक युवक को पकड़ा हालांकि उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article