फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The police have not been able to catch the people who put up posters of the accused in the city.

Moradabad News: पुलिस के हाथ नहीं आए शहर में अभियुक्तों के पोस्टर लगाने वाले लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The police have not been able to catch the people who put up posters of the accused in the city.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में लूट और छेड़खानी के आरोपियों के पोस्टर लगवाने और उतरवाने वालों के बारे में पुलिस तीन दिन बाद ही पता नहीं लगा पाई है जबकि शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसके जरिए आसानी से इन लोगों का पता चलाया जा सकता है। सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को 24 आरोपियों के बड़े-बड़े पोस्टर बनवाए थे। यह पोस्टर महिला थाने के सामने, पीलीकोठी, हरथला, शेरुआ चौराहे पर लगाए गए थे। इन पोस्टर को देखने के लिए चौराहे पर लोग जुटने शुरू हो गए थे लेकिन कुछ घंटे बाद ही पोस्टर हटा दिए गए थे। नगर निगम और पुलिस विभाग की ओर से बताया गया था कि उन्होंने न तो पोस्टर लगवाए और न ही हटवाए हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से पोस्टर लगवाने वालों केबारे में जानकारी जुटाए जाने की बात कही गई थी लेकिन तीन दिन बीत गए हैं अब पुलिस पोस्टर लगवाने वालों को नहीं पकड़ पाई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि पोस्टर लगवाने और हटवाने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed