{"_id":"68cdc580501aa506af04a732","slug":"the-police-caught-the-couple-who-were-running-away-from-home-on-the-information-of-the-girls-brother-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111221-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी युगल को घर से भागते युवती के भाई की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी युगल को घर से भागते युवती के भाई की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
Sat, 20 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने शुक्रवार शाम को घर से भाग रहे प्रेमी युगल को युवती के भाई की सूचना पर पकड़ लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में दोस्ती स्कूल में पढ़ते समय हुई थी। करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध और मजबूत हो गए। दोनों के परिजनों के बंदिश लगाने पर घर से भागने का निर्णय लिया। युवक रामनगर में काम करता है इसलिए उसने अपनी प्रेमिका के साथ वहां के लिए घर से भागने की योजना बनाई। दोनों अपने घरों से बैग लेकर रामनगर के लिए निजी बस से चल पड़े। इसकी इसका पता युवती के भाई को लग गया। वह पीछा करता हुआ ठाकुरद्वारा पहुंचा तो उसने दोनों को काशीपुर जाने वाली बस में बैठे देखा। इस पर उसने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। 112 डायल पुलिस तिकोनिया बस स्टैंड पर पहुंची। उसने के बताए गए प्रेमी युगल को पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों को कोतवाली में बैठा रखा है। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है। समाचार लिखने तक परिजन कोतवाली में नहीं आए थे।