फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The police and the killer, pretending to raid, surrendered in court

दबिश देने का नाटक करती रही पुलिस और हत्यारोपी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The police and the killer, pretending to raid, surrendered in court
मुरादाबाद। पाकबड़ा के कुलदीप गुप्ता हत्याकांड में फरार तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश देने का केवल नाटक ही करती रह गई। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी संजीव गुप्ता ने अपने छोटे भाई कुलदीप गुप्ता की पाकबड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कुलदीप स्पेयर पार्ट्स कारोबारी थे और घटना के दिन दुकान में नौकर से कहकर निकले थे कि वह अपने किसी परिचित को अस्पताल में देखने जा रहा है। कुलदीप का शव बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र में मिला था। इस मामले में पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी कर्मवीर उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नंदू ने बताया कि उन्होंने कुलदीप को बंधक बनाने के बाद उसकी पत्नी से चार लाख रुपये मंगवाए। रुपये मिलने के बाद उन्होंने कुलदीप की हत्या कर शव बिजनौर क्षेत्र में फेंक दिया था। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार चल रहे रनवीर की तलाश में जुट लगी था। काशीपुर और अन्य जगह पुलिस ने दबिश भी दी थी, मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इसी बीच आरोपी ने अपने अधिवक्ता की मदद से सरेंडर के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मौका मिलने पर आरोपी कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। उसे बाद में रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed