फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The petition of Panchayat Secretaries can now be heard on 16

पंचायत सचिवों की याचिका पर अब 16 को हो सकती सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The petition of Panchayat Secretaries can now be heard on 16
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल की शासन के आदेश पर की गई जांच में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत सचिवों में से दो सचिवों की याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 16 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ब्लॉक मूंढापांडे के निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारियों इंतजार हुसैन और मोहन सिंह रावत की जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बिना जिला मजिस्ट्रेट का अनुमोदन प्राप्त किए पारित किए गए निलंबन आदेश को चुनौती देने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट रिक्त होने के कारण दोनों की याचिकाएं स्थानांतरित होकर दूसरी कोर्ट में गई थीं, लेकिन नंबर नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि अब इस मामले में इस सुनवाई 16 को हो सकती है। इसी के साथ हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई को लेकर याचिकाकर्ता ग्राम पंचायत अधिकारी इंतजार हुसैन और मोहन सिंह रावत के अलावा पूरा पंचायत राज महकमा निगाह गड़ाए बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed