फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The people of the country want complete protection for the Mother Cow: Avimukteshwaranand

देश की जनता गोमाता की पूर्ण रक्षा चाहती है : अविमुक्तेश्वरानंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The people of the country want complete protection for the Mother Cow: Avimukteshwaranand
कांठ। 81 दिवसीय गविष्टि (गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध ) यात्रा पर निकले ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार की सुबह पत्रकार वार्ता में कहा कि कांठ के लोगों ने उनका ही नहीं, बल्कि उनके उद्देश्य का भी स्वागत किया है।
विज्ञापन

कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि गाय हमारी माता है, इन्हें गोमाता और राष्ट्रमाता कहकर ही संबोधित किया जाए। कहा कि आज देश की जनता गोमाता की पूर्ण रक्षा चाहती है। जनता चाहती है कि सचमुच में गोमाता की रक्षा हो और उन्हें माता कहकर ही संबोधित किया जाए। वह जनता के हृदय की इसी बात को उठा रहे हैं और जनता उनके उद्देश्य का स्वागत कर रही है। कहा कि सरकार से उनका किसी मुद्दे पर टकराव नहीं है, वह कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं है, वह तो केवल गोमाता की रक्षा मांग रहे हैं। गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर उसी अनुसार प्रोटोकॉल बनाएं। कहा कि स्वार्थ वश ही धरती पर संकट आता रहा है। इसलिए ही संतों और महंतों को आगे आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार का सरोकार आम जनता से होना चाहिए है। कहा कि किसी समय गुरु जम्भेश्वर जी ने अवतार धारण का लोगों को प्रकृति, संस्कृति, सभ्यता की रक्षा की प्रेरणा दी थी। इस दौरान कांग्रेसियों के प्रतिनिधि मंडल ने शंकराचार्य को बुके और नगर निवासी संदीप शर्मा उर्फ बिट्टू ने भगवान परशुराम का पटका और तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, पिंटू बिश्नोई, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, विनीत चौहान, अमित कुमार व राजेंद्र सिंह, वीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed