फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The people of the country are influenced by the ideology of BJP: Mukesh

भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हैं देश की जनता : मुकेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The people of the country are influenced by the ideology of BJP: Mukesh
कांठ। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को भी भाजपाइयों ने गांव-गांव संपर्क कर लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी ने कांठ मंडल क्षेत्र के गांव बेगमपुर में घर-घर संपर्क कर ग्रामीणों को पार्टी के पत्रकों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों से देश की जनता काफी प्रभावित है। आज भाजपा अपनी अच्छी और मजबूत उपलब्धियों के कारण ही विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनैतिक पार्टी के रूप में उभरी है। यहां ग्रामीणों को केंद्र और यूपी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह गुर्जर, बूथ अध्यक्ष अशोक विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कांठ क्षेत्र के गांव मानपुर मुजफ्फरपुर में भी भाजपाइयों ने संपर्क महाअभियान के अंतर्गत संपर्क किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चकित चौधरी ने ग्रामीणों को विभिन्न जानकारियां देते हुए पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर संतोष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रणवीर विश्नोई को भी सम्मानित किया गया। लाभार्थी को पत्रक, कैलेंडर वितरित किए गए और गांव चामुंडा मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश विश्नोई, मंडल मंत्री दिव्यांश विश्नोई, प्रियांश चौधरी, बालमुकुंद शर्मा, दयानंद विश्नोई, सतनाम सिंह, सुभाष सिंह, सुरेश कुमार, आर्यन सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed