फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The overnight fireworks made Monday morning poisonous

Moradabad News: रातभर की आतिशबाजी ने जहरीली कर दी सोमवार की सुबह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The overnight fireworks made Monday morning poisonous
मुरादाबाद। दिवाली पर रविवार की रातभर हुई आतिशबाजी ने सोमवार की सुबह हवा जहरीली कर दी। रविवार रात एक बजे के बाद हर घंटे शहर का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) बढ़ता ही गया। सोमवार शाम चार बजे एक्यूआई तीन सौ के पार पहुंच गया। सबसे अधिक एक्यूआई कांठ रोड पर 332 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शहर में छह स्थानों पर एयर मॉनीटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें सेवायोजन कार्यालय, बुद्धि विहार, जिगर कॉलोनी, इको हर्बल पार्क, कांशीराम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। प्रदूषण विभाग के अनुसार रविवार की सुबह सबसे कम 100 के आसपास था। शाम को लक्ष्मी पूजन के साथ आतिशबाजी शुरू हुई। पटाखे फोड़े गए। पटाखे ताबड़तोड लोग फोड़ने लगे। युवकों में पटाखा फोड़ने की प्रतिद्वंद्विता रामगंगा बिहार से लेकर शहर में रही। दिल्ली और कांठ रोड हाईवे पर भी लोग पटाखे फोड़ते रहे। अस्थमा और हृदय रोग के मरीज तेज आवाज के पटाखों से परेशान रहे।
विज्ञापन


इसके बाद एक्यूआई बढ़ने लगा। रविवार रात एक बजे एक्यूआई का आंकड़ा सौ के पार हो गया। रात एक बजे सबसे अधिक एक्यूआई जिगर कॉलोनी स्टेशन पर 182 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम 109 एक्यूआई कांशीराम नगर स्टेशन पर दर्ज किया गया। वहीं सोमवार सुबह एक्यूआई में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दोपहर 12 बजे कांशीराम नगर और सेवायोजन कार्यालय के एक्यूआई का आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया। शाम चार बजे सबसे अधिक एक्यूआई 334 और सबसे कम 144 दर्ज किया गया। जो सेवायोजन कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर सेंटर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाएं होते-होते बची
दिल्ली रोड पर रात करीब साढ़े आठ बजे गांगन तिराहे के नजदीक रोग पर पटाखे फोड़ते समय एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हेलमेट पहनने के कारण उसका सिर बच गया। लोगों ने मदद कर उसे उठाया। इसी प्रकार कांठ रोड पर कई लोग गिरते गिरते बचे। पटाखा दागने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया। सोमवार की सुबह रोड पर धुंध के बाद धूप खिलने पर लोगों ने राहत की महसूस की।
ऐसे बढ़ता गया शहर में एक्यूआई
स्टेशन


रात 1 बजे

सुबह 8 बजे

दोपहर 12 बजे
शाम 4 बजे



बुद्धि विहार

129


171


288

306

हर्बल पार्क

139


171


192

199

सेवायोजन कार्यालय
175


260


307

334

जिगर कॉलोनी

182


249


277

290

कांशीराम नगर

109


262


337

310

ट्रांसपोर्ट नगर

138


176



127

142

नोट : रात एक बजे का एक्यूआई रविवार का है। बाकी एक्यूआई के आंकड़े सोमवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed