{"_id":"68128e326dfd04654f01c5c1","slug":"the-order-of-the-land-of-the-village-society-will-be-changed-fir-will-be-registered-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-634107-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्राम समाज की जमीन का बदलेगा ऑर्डर, दर्ज होगा एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्राम समाज की जमीन का बदलेगा ऑर्डर, दर्ज होगा एफआईआर
विज्ञापन
मुरादाबाद।
ग्राम पंचायत पीपलसाना की ग्राम समाज की जमीन निजी स्कूल के नाम चढ़ाने के लिए दस्तावेजों में किए गए फर्जीवाड़े के मामले में ऑर्डर बदला जाएगा। साथ ही फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कागजों में ओवरराइटिंग कर ग्राम समाज की भूमि कब्जाने की कोशिश की गई थी।
राजस्व ग्राम पीपलसाना की गाटा संख्या 168 क व नई खाता संख्या-723 खताैनी में स्कूल के लिए अंकित है। इसका काॅलम संख्या-8 में विशेष विवरण भी है। पिछले दिनों में डीएम ने खताैनियों का परीक्षण कराया था। इस दाैरान पीपलसाला की गाटा संख्या 168 क के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा पाया गया। दस्तावेज में ओवरराइटिंग कर काॅलम 6 में रि. हा. लिखा गया था। ऐसा कर ग्राम समाज की भूमि को सुनियोजित तरीके से खुर्द-बुर्द कर निजी स्कूल के कब्जे में देने की साजिश रची गई थी।
एसडीएम सदर डाॅ. राममोहन मीना ने बताया कि माैके पर जमीन खाली है। वाद को दोबारा स्थापित कर ऑर्डर बदला जाएगा। इसके बाद कब्जे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।