{"_id":"69ff9b8dbf49cb580b0c97fd","slug":"the-old-population-of-karula-jayantipur-is-stuck-between-two-wards-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-897744-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो वार्डों के बीच फंसी करूला-जयंतीपुर की पुरानी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो वार्डों के बीच फंसी करूला-जयंतीपुर की पुरानी आबादी
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के करूला-जयंतीपुर की पुरानी आबादी में डेढ़ महीने से एक सड़क मिट्टी डालकर छोड़ दी गई। लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश में तो पूरी सड़क पर कीचड़ के कारण लोग फिसलकर गिरते रहते हैं। यह आबादी वार्ड-53 और 38 के बीच की है, जिसके कारण पार्षद भी इसकी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर बच रहे हैं।
करूला-जयंतीपुर मार्ग पर करूला क्षेत्र में ही जयंतीपुर की पुरानी आबादी कई समस्याओं से जूझ रही है। दो वार्डों को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क नगर निगम की कार्य योजना में तो शामिल हो गई है। जिसके कारण उस सड़क पर नगर निगम ने ऊंचा करने के लिए मिट्टी भी डाल दी है लेकिन डेढ़ महीने से अधिक हो गया है, सड़क निर्माण की प्रक्रिया ठप पड़ी है।
इसके अलावा जो मुख्य सड़क से वार्ड 38 की ओर जाने वाली सभी गलियां टूटी हैं, नालियां भरी हुई हैं, गंदगी से अटी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड 53 में सफाई कर्मचारी आते हैं लेकिन वार्ड-38 में पहुंचते ही नहीं हैं। न तो यहां कूड़ा उठता है और न ही नालियां साफ होती हैं। सड़कें ऊंची होती जा रही हैं और लोगों के घर नीचे हो रहे हैं। जिसके कारण नालियों का पानी सड़क के मुख्य नाले में नहीं जा पाता है। स्ट्रीट लाइटें हैं लेकिन काफी कम है, सड़क पर अंधेरा बना रहता है, जिसके कारण रात को आवागमन में असुविधा होती है।
विज्ञापन
--
नगर निगम के कर्मचारियों ने डेढ़ महीने पहले सड़क पर मिट्टी डाली थी। लोगों को लगा कि सड़क बनेगी तो राहत मिलेगी लेकिन इसके बाद इसे छोड़ दिया।
- अनवार हुसैन
-यह क्षेत्र करूला भी है और जयंतीपुर की पुरानी आबादी भी शामिल है। दो वार्डों में आता है, इसलिए कोई भी पार्षद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है।
- नदीम खान
- वार्ड-53 के क्षेत्र में तो सफाई कर्मचारी आते हैं लेकिन वार्ड-38 के क्षेत्र में आते ही नहीं है। यही कारण है कि इस इलाके में सड़कों से लेकर गलियों तक गंदगी है।
- मुख्तार हसन
- वार्ड-38 के पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, या फिर निगम कार्यालय में उनका कोई प्रभाव नहीं है, जिसके कारण वार्ड में गंदगी है।
- जुबैर आलम
- जब सड़क का निर्माण शुरू किया था तो उसे शीघ्रता से बनाना चाहिए था, अब हल्की सी बारिश में पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाती है। जिससे निकलना दूभर हो जाता है।
- मोहम्मद आरफीन कुरैशी
-पेयजल रोजाना तो लगभग ठीक ही आता है लेकिन कभी-कभार इतना गंदा आता है कि पीने लायक होता ही नहीं है, पाइप लाइनें मरम्मत योग्य हैं।
मोहम्मद रिजवान
पूरी कॉलोनी में चाहे कोई भी वार्ड हो, सभी में नालियां भरी पड़ी हैं। नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है, जिसके पानी गलियों में भरता है।
मोहम्मद जफर
यहां जो पीने का पानी आता है, उसकी टीडीएस 300 से अधिक है, इसकी शिकायत भी नगर निगम के जल कल विभाग से ही की थी लेकिन सुधार नहीं हुआ।
तस्लीम
पूरी सड़क पर सिर्फ दो ही स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जबकि यह सड़क काफी लंबी है। इस कारण सड़क पर अंधेरा बना रहता है, रात को आवागमन में दिक्कत होती है।
नियामत
नालियों की नियमित सफाई होनी चाहिए, सड़कों की सफाई और कूड़े का उठान भी नियमित रूप से होना चाहिए, अधूरी सड़क का निर्माण भी शीघ्र होना चाहिए।
-नाजिम
वर्जन
लाइनपार क्षेत्र हो या महानगर के अन्य हिस्से, सभी में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य व नियमित सफाई कराई जा रही है लेकिन फिर भी यदि किसी क्षेत्र में कोई दिक्कत है तो वह शिकायत करें, समाधान कराया जाएगा।
अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त