{"_id":"6833714097e936949c05d4aa","slug":"the-obstacle-of-three-rupees-has-been-removed-final-trial-will-be-held-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-652486-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रायल के बाद कल से विवि के पंजीकरण शुरू होने के आसारदूर हुई तीन रुपये की अड़चन \rआज होगा फाइनल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रायल के बाद कल से विवि के पंजीकरण शुरू होने के आसारदूर हुई तीन रुपये की अड़चन आज होगा फाइनल ट्रायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान निर्धारित शुल्क 150 रुपये के अलावा तीन रुपये अतिरिक्त कटने की समस्या का रविवार को निदान हो गया। कुलपति का कहना है कि सोमवार को फाइनल ट्रायल के बाद पंजीकरण शुरू किए जाएंगे।
नए शैक्षिक सत्र के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण फॉर्म जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। यह फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इसलिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट को समर्थ पोर्टल से लिंक किया गया है। ट्रायल के दौरान अधिकारियों को पता चला कि जब विद्यार्थी शुल्क जमा करेंगे तो निश्चित 150 रुपये के अलावा तीन रुपये अतिरिक्त भी कट रहे हैं।
इस पर कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने आपत्ति व्यक्त की और बैंक अधिकारियों से अतिरिक्त तीन रुपये के चार्ज को हटाने के लिए पत्र लिखा। रविवार को बैंक अधिकारियों ने इस समस्या को दूर कर दिया है। कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी का कहना है कि विद्यार्थी यूपीआई के सभी माध्यमों और क्यूआर कोड की सहायता से निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। सोमवार को अंतिम ट्रायल लिया जाएगा ताकि और भी कोई समस्या आए तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। उसके बाद संभावना है कि मंगलवार से पंजीकरण फार्म जारी कर दिए जाएंगे।