फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Frequent elections in the country have hindered the pace of development: Dr. Somendra

देश में बार-बार चुनाव से विकास की गति बाधित हुई : डॉ. सोमेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Frequent elections in the country have hindered the pace of development: Dr. Somendra
मुरादाबाद। 1952 से 1967 तक देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाते थे। जिससे सरकारें स्थिर रहती थीं और विकास कार्य बिना किसी रुकावट के चलते थे। 1971 में कांग्रेस द्वारा इस व्यवस्था को तोड़ने के बाद देश में बार-बार चुनाव होने लगे, जिससे विकास की गति बाधित हुई है। यह बात भाजपा की ओर से आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव विषयक प्रबुद्ध समागम में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा। रामगंगा विहार मंडल स्थित आरएसडी एकेडमी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि सरकारी अमला, शिक्षक और सुरक्षाकर्मी भी बार-बार चुनावी कार्य में व्यस्त हो जाते हैं। जिससे शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। समागम में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, निमित जायसवाल, महानगर राजीव गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed