फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The number of deliveries should be increased in CHC: CMO

सीएचसी में बढ़ाई जाए प्रसव संख्या : सीएमओ

Fri, 22 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The number of deliveries should be increased in CHC: CMO
फोटो 4,5 ठाकुरद्वारा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को दिशा निर्देश देते सीएमओ संवाद
ठाकुरद्वारा। सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह बृहस्पतिवार को सीएचसी के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सालय में बिना ड्रेस के चिकित्सक को देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ ने ओपीडी में और सीएचसी पर अपना कार्य ड्रेस में करने के निर्देश डॉक्टरों और कर्मचारियों को दिए। बिना ड्रेस के डॉक्टर या कर्मचारी के मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ब्लड सेंटर में चार यूनिट ब्लड बताया गया। उन्होंने सीएचसी की अधीक्षक डॉ शिल्पी चौधरी को सीजर डिलीवरी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। वही सीएचसी पर रोजाना कम से कम 40 एक्स रे होने पर भी जोर दिया। सीएचसी पर पर सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शरीफ नगर में डॉक्टर नहीं है लेकिन यहीं पर सीएचसी में दो चिकित्सक है। उन्हें बताया गया कि सीएचसी पर नियुक्त ऑर्थोपेडिक सर्जन को जिला अस्पताल से अटैच कर रखा है। तब उन्हें ठाकुरद्वारा भेजना की बात पर उन्होंने यह कहकर अपने हाथ खड़े कर दिए कि वह डीजी स्वास्थ्य के आदेश से अटैच हुए हैं।
विज्ञापन

फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जिला अस्पताल में मौजूद चार ऑर्थोपेडिक सर्जन में से किसी को किसी एक को 15 दिन के भीतर सप्ताह में दो दिन ठाकुरद्वारा में बैठने के लिए भिजवाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे झोलाछाप डॉक्टर के अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब की भी जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए यदि कोई ओपीडी के समय के बाद भी मरीज आता है तो उसकी उसका सही इलाज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed