{"_id":"6aa5b7fd3ae487ab890f28c3","slug":"the-nishad-party-demanded-the-arrest-of-vinod-sahnis-killers-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-991208-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निषाद पार्टी ने विनोद साहनी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निषाद पार्टी ने विनोद साहनी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क से निषाद पार्टी द्वारा निकाली गई रैली।
मुरादाबाद। निषाद पार्टी ने जिला प्रचारक विनोद साहनी के हत्यारों को गिरफ्तार की मांग को लेकर जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री से मृतक के परिजनों को दो करोड़ की आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई मुफ्त कराने की मांग की है।
पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर राजीव कश्यप के नेतृत्व मे निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर आंबेडकर पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। सरकारी कार्यालय बंद होने के बावजूद पार्टी के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। बताया कि गोंडा जिले में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद साहनी की हत्या कर दी गई। घटना के बाद अभी तक कातिलों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को मुठभेड़ में मारने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने के साथ मृतक के आश्रित को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और बच्चों की परास्नातक तक की पढाई मुफ्त कराने की मांग की। इस मामले में प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी दी कि कि यदि तीन दिन मे सभी हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते हैं तो पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करेगी !
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष मनोज कश्यप, संगठन जिला अध्यक्ष वीर बहादुर कश्यप, ओमकार प्रजापति, हर्षित प्रजापति, प्रेम निषाद, ठाकुर मंजू राठौर, आंचल कश्यप, संदीप कश्यप, राजू , रमेश कश्यप आदि मौजूद थे।