{"_id":"6881427c1f221b9245095dd5","slug":"the-new-office-of-the-municipal-corporation-will-be-equipped-with-state-of-the-art-facilities-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-692893-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नगर निगम का नया कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नगर निगम का नया कार्यालय
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहरवासियों को जल्द ही एक अत्याधुनिक और बहुमंजिला नगर निगम कार्यालय मिलने जा रहा है। मझोला योजना संख्या-4 में स्थित सेक्टर-ए में प्रस्तावित इस नए भवन के लिए 11 हजार वर्गमीटर का भूखंड चिह्नित किया गया है जिसे शासन की कैबिनेट बैठक से मंजूरी भी मिल चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद आवास विकास विभाग की इस भूमि पर नगर निगम के नए कार्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निगम का यह नया कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नगर निगम का मौजूदा कार्यालय टाउनहाॅल में स्थित है। इस कार्यालय का निर्माण 1890 के आसपास हुआ था। वर्षों पुराने इस भवन में जगह की कमी और कार्य व्यवस्था में खामियां लंबे समय से महसूस की जा रही थीं। बीच बाजार में कार्यालय होने से शहरियों को भी यहां गाड़ी पार्क करने से लेकर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने नए कार्यालय के लिए योजना तैयार की थी।
नगर निगम ने कार्यालय के लिए भूमि आवंटित होने के बाद अब जल्द ही नए कार्यालय के निर्माण की योजना बनानी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस नए कार्यालय भवन को बहुमंजिला स्वरूप में तैयार किया जाएगा जिसमें न सिर्फ अफसरों के दफ्तर होंगे बल्कि जनता के लिए हर जरूरी सुविधा को समाहित किया जाएगा। भवन में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठकों के लिए एक अलग हॉल होगा। वहीं सदन की बैठकों के लिए भी एक समर्पित सदन हाल प्रस्तावित है। इसके अलावा जनसुविधाओं के लिए परिसर में अलग-अलग विभागों के लिए स्वतंत्र काउंटर होंगे जिससे आम जनता को भटकना न पड़े।
भवन में एक कैंटीन की व्यवस्था के अलावा एक आवासीय परिसर भी प्रस्तावित है जिसमें निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था रहेगी। नए भवन में समुचित पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी ताकि आने वाले नागरिकों और कर्मियों को वाहन खड़ा करने में दिक्कत न हो। वहीं भवन की बनावट को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि उसमें प्राकृतिक प्रकाश और हवा का भरपूर प्रवाह हो जिससे ऊर्जा की बचत भी की जा सके।
विज्ञापन
00
- ई-आफिस प्रणाली होगी लागू
अधिकारियों के अनुसार नए नगर निगम कार्यालय में पूरी तरह से ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इसमें सभी फाइलों का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा। जिससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी। फाइल मूवमेंट तेज होगा और अफसरों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी। जनता को ऑनलाइन ट्रैकिंग और त्वरित निस्तारण जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
00
शासन से मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शासन से बजट जारी होते ही कार्यालय के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। निगम के नए कार्यालय को आधुनिक स्तर पर बनाया जाएगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त