फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The network of miscreants turned out to be stronger than the police and agencies

Moradabad News: पुलिस और एजेंसियों से मजबूत निकला बदमाशों का नेटवर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The network of miscreants turned out to be stronger than the police and agencies
- सालों से सोना तस्करी कर रहा गिरोह, टांडा थाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी
विज्ञापन

मुरादाबाद। तमाम उपकरण, लंबी चौड़ी टीमें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जांच पड़ताल करने का हक होने के बावजूद पुलिस और जांच एजेंसियों से ज्यादा मजबूत नेटवर्क तस्करों का अपहरण करने वाले बदमाशों का निकला। सालों से दुबई, सऊदी अरब से पेट में सोना छिपाकर लाने वाले इन तस्करों को न तो कभी एयरपोर्ट पर चेकिंग में पकड़ा गया और न ही कभी टांडा में पुलिस इन तक पहुंच सकी।
फाइनेंसर और एजेंटों के जरिए टांडा के सैकड़ों युवा इसी तरह दुबई और सऊदी अरब से पेट में सोना छिपाकर लाते हैं। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्हें फाइनेंसर एक साल में आठ से दस बार बार भेज चुके हैं। इससे पहले भी कई कई बार गए हैं। उन्होंने बताया कि फाइनेंसर ही उनके जाने, आने, रहने और खाने पीने की व्यवस्था करते हैं। इसके लिए उन्हें बीस हजार रुपये एक चक्कर के दिए जाते हैं। फाइनेंसर ही बताते हैं कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी है या फिर मुंबई से फ्लाइट में सवार होना है।
विज्ञापन

इस गिरोह के कुछ सदस्य दुबई और सऊदी में मौजूद रहते हैं। वह उन्हें तस्करों को सोने के कैप्सूल उपलब्ध कराते हैं। तस्कर एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठने से पहले सोने के कैप्सूल पानी से गटक जाते हैं। सफर के दौरान खाना नहीं खाते हैं, केवल फल खाते हैं या जूस ही पीते हैं। घर पहुंचने पर कोल्ड डि्रंक और बिरयानी खाते हैं। टांडा के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन लोकल पुलिस और खुफिया तंत्र को भी इसकी कभी जानकारी नहीं हो सकी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर तैनात एजेंसी भी इन्हें कभी नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और जांच एजेंसी से मजबूत तो बदमाशों का नेटवर्क निकला। तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए दुबई से मुंबई के बीच सफर किया।
वहां से ट्रेन से दिल्ली तक पहुंच गए। यहां उन्होंने न तो अपनी टैक्सी की और न ही रोडवेज बस में सवार हुए। इन्होंने सऊदी अरब से आ रहे मो. नावेद और जाहिद हुसैन से संपर्क किया। यह दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरे और इन्हें लेने के लिए टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार पहुंचा था। चारों तस्कर भी इसी वाहन में सवार हो गए थे। इन्होंने ऐसा करके पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा दे दिया, लेकिन बदमाशों को चकमा नहीं दे पाए। बदमाशों के पास इनकी पल-पल की जानकारी थी। इन्होंने मौका पाकर मुरादाबाद में अगवा कर लिया और फार्म हाउस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed