फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The nephew of Girish Verma, a member of the Backward Classes Commission, found in Delhi

दिल्ली में मिला पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का भतीजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The nephew of Girish Verma, a member of the Backward Classes Commission, found in Delhi
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा का लापता भतीजा गौरव वर्मा (24) दिल्ली में मिला है। वह अपना मोबाइल बंद कर दिल्ली चला गया। पुलिस ने युवक को परिवार की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी भाजपा नेता गिरीश वर्मा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के सदस्य हैं। गिरीश वर्मा का बैटरी इनवर्टर का भी कारोबार भी है। उनका भतीजा गौरव वर्मा ही कारोबार को देखता है। सोमवार सुबह 11 बजे गौरव अचानक लापता हो गया था। उसके मोबाइल बंद हुए तो परिजन परेशान हो गए थे। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मझोला थाने की पुलिस और एसओजी उसकी तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली वह वह दिल्ली रोड पर धर्मकांटा चौराहे से चौधरी चरण सिंह चौक की ओर पैदल ही जाता दिखाई दिया था। उसका मोबाइल भी यहीं बंद हुआ था। मोबाइल बंद करने से पहले उसने दिल्ली में रहने वाले अपने एक परिचित को कॉल की थी। पुलिस इस नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस दिल्ली पहुंच गई थी। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि गौरव दिल्ली चला गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह परिवार से किसी बात को लेकर नाराज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed