{"_id":"6a593f7088d723d30509d852","slug":"the-municipality-submitted-a-report-claiming-ownership-of-the-land-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-116288-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पालिका ने भूमि पर अपना स्वामित्व होने का दावा करते हुए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पालिका ने भूमि पर अपना स्वामित्व होने का दावा करते हुए भेजी रिपोर्ट
Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में कोतवाली के सामने स्थित चर्चित विवादित भूमि पर खोखा रखने को लेकर नगरपालिका ने भूमि के अपना होने का दावा करते हुए तहसीलदार को स्वामित्व की रिपोर्ट भेजी है।
करीब दो माह पूर्व नगर पालिका परिषद ने कोतवाली के सामने स्थित अवनीश सिंघल के आगे पड़ी भूमि को अपना बताते हुए वहां पर खोखा रखने का प्रयास किया था। जिसका पीछे की जगह वाले व्यापारी अवनीश सिंघल सहित कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था। जबकि नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी का कहना है कि यह भूमि नगर पालिका की है और यहां पर दो लोगों को करीब 20 वर्ष पूर्व भूमि आवंटित की गई थी। जिस पर हामिद अहमद और सुरेश कुमार रुहेला ने अपने खोखे रखकर अपना काम करते थे। आरोप है कि उन्हें पीछे की जगह वालों ने हटा दिया था। इस मामले में व्यापारी अवनीश सिंघल ने नगर पालिका के अध्यक्ष और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जबकि सुरेश कुमार रुहेला और हामिद अहमद ने भी कोर्ट के आदेश से व्यापारी अवनीश सिंघल और उनके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बाद में सुरेश कुमार और हामिद अहमद की रिपोर्ट में साक्ष्यों के अभाव में एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन
जबकि अवनीश सिंघल नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप की रिपोर्ट में अभी भी पुलिस ने कोई निर्णय नहीं लिया है। दो माह बाद भी अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच है। पुलिस ने विवेचना की प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार के माध्यम से नगर पालिका के स्वामित्व के बारे में जांच रिपोर्ट मांगी है।
तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवादित भूमि से संबंधित नगर पालिका के स्वामित्व के दावे की रिपोर्ट मिल गई है। मिली रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद रिपोर्ट को कोतवाली पुलिस को भेजा जाएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी इस मामले की विवेचना जारी है। तहसील से अभी मांगी गई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।