फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Municipal Corporation is also responsible for stopping the movement of trains due to rain

Moradabad News: बारिश से ट्रेनों का आवागमन रुकने में नगर निगम भी जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is also responsible for stopping the movement of trains due to rain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से मुरादाबाद स्टेशन यार्ड में जलभराव हुआ। इसके कारण कई घंटे दिल्ली व लखनऊ के बीच रेल संपर्क कटा रहा। मंगलवार को उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने सभी डीआरएम के साथ वीसी की। उन्होंने विशेषकर जलभराव की समस्या का निपटारा करने के लिए कहा।
रेलवे ने मुरादाबाद व रामपुर स्टेशनों पर जलभराव खत्म करने के लिए प्वाइंट चिह्नित किए हैं। ड्रेनेज को ठीक कराने, क्रॉस ड्रेनेज बनाने व अस्थायी रूप से पंप लगाकर जलभराव खत्म करने का प्लान बनाया है। जबकि नगर निगम को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया है। शहर में कई नाले चोक होने के कारण हर बरसात में स्टेशन यार्ड में जलभराव हो जाता है। इसके लिए रेलवे की ओर से नगर निगम को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। खुले नालों को साफ कर निगम इतिश्री कर लेता है, जबकि बंद नालों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं है। अब रेलवे अपने स्तर से समाधान खोजने में जुटा है। कुछ स्थानों से ट्रैक को उठाकर व क्रॉस ड्रेनेज बनाकर जलभराव की स्थिति से बचने पर चर्चा हुई है। हाल ही में डीआरएम इन स्थानों का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन


पांच घंटे ठप रहा था संचालन, 36 ट्रेनें हुई थीं लेट
पिछले सप्ताह मंगलवार देर रात को हुई बारिश के कारण रेलवे स्टेशन यार्ड में भारी जलभराव होने से पांच घंटे तक रेल संचालन ठप रहा था। प्लेटफार्म व यार्ड में पानी जमा होने से ट्रैक प्वाइंट व सिगनल फेल हो गए थे। इसके कारण 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं। चार ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा था। तड़के तीन बजे से सुबह 8:30 बजे तक मुरादाबाद स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रेलवे क्रॉस ड्रेनेज बनाकर व ट्रैक को उठाकर जलभराव खत्म करने का प्रयास कर रहा है। नगर निगम यदि नालों की सफाई बेहतर ढंग से कराए जलभराव के कारण तो ट्रेनें नहीं रुकेंगी। रेलवे की टीम समय समय पर निगम के साथ समन्वय भी करती है।

- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

रेलवे की ओर से नाला सफाई को लेकर पत्र आए थे। हमने खुले नालों को साफ करवा दिया है। बंद नालों पर कुछ काम बाकी है। इसे मुख्य अभियंता देख रहे हैं। रेलवे के साथ समन्वय कर समस्या खत्म की जाएगी।
- डॉ. सुनील दोहरे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed