फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The municipal corporation installed a metal rod outside the house, which pierced the woman's hip.

Moradabad News: घर के बाहर नगर निगम ने लगाया सरिया महिला के कूल्हे में घुसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation installed a metal rod outside the house, which pierced the woman's hip.
मुरादाबाद। शहर में बाला जी मंदिर के पास घर के बाहर नगर निगम ने लगाया सरिया मंगलवार की शाम महिला के कूल्हे में घुस गया। महिला काफी देर तक मौके पर दर्द से तड़पती रही। इसके बाद चार पांच लोगों ने महिला के कूल्हे से सरिया निकाला और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बाला जी मंदिर के पास जिला सहकारी बैंक के सामने सुनील कुमार रुहेला का मकान है। सुनील कुमार घर के पास ही पप्पू जनरल स्टोर चलाते हैं। सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम ने उनके मकान के सामने सरिया लगा रखे हैं। जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुनील कुमार रुहेला की पत्नी रेखा रानी (50) घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सरिया पर गिर गई। उनके कूल्हे में सरिया घुस गया। महिला की चीख पुकार सुनकर उनकी बेटी और पति आ गए। मौके पर भीड़ जमा है। इसके बाद सरिया को निकाला गया और परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दी है।
विज्ञापन

------
चार फरवरी को बेटी की शादी
मुरादाबाद। रेखा रानी की बेटी दीक्षा रुहेला की चार फरवरी को शादी है। रेखा बेटी की शादी की तैयारियां में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed