{"_id":"6a691b8fe51fe229e30c0039","slug":"the-movement-of-heavy-vehicles-on-kanth-road-has-been-halted-traffic-diversions-on-the-delhi-highway-will-come-into-effect-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-957997-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ रोड पर भारी वाहनों का संचालन बंद, कल से दिल्ली हाईवे पर लागू होगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ रोड पर भारी वाहनों का संचालन बंद, कल से दिल्ली हाईवे पर लागू होगा डायवर्जन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंगलवार की देर रात कांठ रोड पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई। अब इन वाहनों को बदले मार्ग से भेजा जा रहा है। कल से दिल्ली रोड पर भी भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। हरिद्वार से रवाना हुए कांवड़ियों के जत्थे मुरादाबाद की ओर आने लगे हैं। कांठ रोड पर मंगलवार की देर रात भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। यह वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर बिजनौर भेजे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दिल्ली रोड पर 30 जुलाई से भारी वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। अगर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है और अमरोहा पुलिस से कुछ इनपुट मिलता है। रूट डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है।
यह रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर से बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर के रास्ते भेजे जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर और हापुड़ होकर दिल्ली जाएंगे और इसी रास्ते से वापस जाएंगे। बरेली और रामपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, चौधरी सराय और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते निकाले जाएंगे। मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले वाहन गांगन तिराहा, मनोटा, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। बिजनौर और हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर होकर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। हल्के वाहनों को टीएमयू, अगवानपुर के रास्ते निकाला जाएगा।
एसएसपी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण
मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और अन्य अधिकारियों ने मंगलवार की शाम कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। सभी अधिकारी पहले दिल्ली रोड पर अमरोहा बॉर्डर पर पहुंचे और व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान अमरोहा जिले के पुलिस अधिकारी भी आ गए। दोनों जिलों के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद अधिकारियों ने पाकबड़ा, मझोला में गांगन पुल देखा। इसके बाद आरोपी मूंढापांडे पहुंचे और निरीक्षण किया।