{"_id":"6a2f0cad974f0d75d70ca76b","slug":"the-monsoon-is-approaching-every-drain-in-the-city-is-a-cause-for-alarm-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-925601-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मानसून आ रहा...शहर का हर नाला डरा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मानसून आ रहा...शहर का हर नाला डरा रहा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून की आहट के बीच शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर निगम भले ही नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा कर रहा हो, लेकिन शहर के बड़े नालों की स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। हाल की बारिश के बाद नालों में जमा गाद, प्लास्टिक, झाड़ियां और कूड़े के ढेर साफ तौर पर बता रहे हैं कि जल निकासी तंत्र अब भी पूरी तरह तैयार नहीं है। शहर के शाहपुर तिगरी रोड, सोनकपुर ओवरब्रिज, दीनदयाल नगर और ताड़ीखाना क्षेत्रों में नालों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की सफाई नहीं हुई तो जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
शाहपुर तिगरी
शाहपुर तिगरी क्षेत्र में नाले में पानी का प्रवाह थम गया है। गाद, प्लास्टिक और घरेलू कूड़े के कारण नाला कई जगह संकरा हो गया है। नाले के आसपास से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्षों से नाले की गहराई तक सफाई नहीं कराई गई।
सोनकपुर ओवरब्रिज
सोनकपुर ओवरब्रिज के पास स्थित मुख्य नाले में आसपास की कॉलोनियों का पानी आता है, लेकिन कूड़ा और गाद जमा होने से निकासी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से बरसात के दौरान जलभराव की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
दीनदयाल नगर
दीनदयाल नगर में बड़ा नाला प्लास्टिक और कचरे से पटा पड़ा है। लोगों का कहना है कि तेज बारिश होने पर पानी सड़क पर फैल सकता है और यातायात प्रभावित हो सकता है। कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है। इसके कारण आसपास की गलियों में नालियां चोक हो गई हैं।
ताड़ीखाना
ताड़ीखाना चौराहे के पास स्थित नाले में झाड़ियां, प्लास्टिक और महीनों से जमा गाद निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। उनका मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मानसून के दौरान हालात बिगड़ सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नालों की सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है। सभी प्रमुख नालों की क्रमवार सफाई की जा रही है और संबंधित टीमों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त