{"_id":"60bd39a18ebc3e7fff61459a","slug":"the-money-was-grabbed-from-the-property-dealer-in-the-name-of-debenture-threatened-with-life-on-demand-city-news-mbd3913748122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर से हड़पी रकम फिर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर से हड़पी रकम फिर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक प्रॉपर्टी डीलर ने किसान पर धोखे से रकम हड़पने और फिर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मोहल्ला जुमेरात का है। आरोप है कि किसान ने लाखों रुपये जमीन के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर को धोखा देकर हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी किसान और उसके बेटों ने की प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
पाकबड़ा के मोहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी हाजी अकबर प्रॉपर्टी डीलर हैं। अकबर ने तहरीर में बताया कि उन्होंने गुरेठा गांव निवासी रिशाल सिंह के बेटों मेवाराम और चन्द्रपाल से 20 बीघा जमीन का सौदा किया था। चन्द्रपाल ने अपने हिस्से की दस बीघा जमीन प्रॉपर्टी डीलर के नाम करा दी। इस पर प्रॉपर्टी डीलर ने मेवाराम के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर किए और 15 लाख रुपये नकद दिए। जब उन्होंने मेवाराम से जमीन का बैनामा कराने को कहा तो वह आज कल कहकर टालता रहा।
इसी बीच मेवाराम ने पॉवर ऑफ अटॉनी अपनी पत्नी रामवती के नाम कर दी। जब काफी दिन हो गए तो डीलर अपनी रकम वापस लेने के लिए मेवाराम के घर पहुंचे। इस पर मेवाराम व उसके बेटे परम सिंह ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। डीलर हाजी अकबर वहां से बड़ी मुश्किल से बचकर निकले।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद वह दोबार रुपये मांगने गए तो मेवाराम, उसके बेटे परम सिंह और सुनील, पत्नी रामवती ने डीलर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। हाजी अकबर ने मामले की तहरीर एसपी अमित कुमार आनन्द को दी। इसके बाद एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने मेवाराम, परम सिंह, सुनील और रामवती के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।