फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mobile, which reduces the distance of cities, is increasing the distance in relationships

शहरों की दूरियां घटाने वाला मोबाइल बढ़ा रहा रिश्तों में दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The mobile, which reduces the distance of cities, is increasing the distance in relationships
मुरादाबाद। आज के युग में मोबाइल लोगों की जरूरत बन चुका है। मोबाइल फोन की मदद से कई लोग घर बैठे व्यवसाय कर रहे है। एक ओर जहां मोबाइल ने दूर दराज बैठे लोगों के बीच की दूसरी संचार माध्यम बनकर कम कर दी है। वहीं इसकी वजह से कई बार करीबी रिश्तों में लोगों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। मोबाइल की लत ने रेलवे लाइनों, सड़कों पर कई लोगों की जिंदगी तक निगल ली है।
विज्ञापन

मोबाइल के कारण सड़कों पर और रेलवे ट्रैक पर कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। शादीशुदा जिंदगी में मोबाइल पति पत्नी के बीच झगड़े का कारण मोबाइल बन जाता है, आलम यह हो जाता है कि दंपतियों के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। मोबाइल के जरिये कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। खासकर साइबर अपराधी मोबाइल के माध्यम से लोगो को आनलाइन ठगी का शिकार बना रहे है। आज के इस डिजीटल युग में एक ओर जहां मोबाइल लोगों को काफी लाभ दे रहा है, तो वहीं हानि का कारण भी बन रहा है।
विज्ञापन

केस एक
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। इसके बाद प्रेमी के साथ रह रही महिला दोबारा पति से फोन पर बात करने लगी। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो दंपती के बीच कलह शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद हो गया और उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी सपना रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। अचानक उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगी, इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फोन पर बात करने में व्यस्त होने के कारण सपना का ध्यान ट्रेन पर नहीं गया। सामने वाले ट्रैक पर आई ट्रेन से बचने के लिए सपना पीछे की ओर भागी तो वहां से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
केस तीन
मझोला थानाक्षेत्र के लांकड़ी फाजलपुर में रहने वाले ब्रह्मपाल के मोबाइल पर 31 जुलाई 2021 को एक कॉल आई थी। इसमें कॉल करने वाले ने उसे लकी कूपन निकलने का लालच दिया। उसे मोबाइल में फोन पे एप खोलकर धनराशि प्राप्त करने के लिए कहा गया। इस प्रकार साइबर ठग ने उसे झांसा देकर 7987 और दूसरी बार 9998 रुपये उड़ा दिए। जब पीड़ित के मोबाइल पर उसके खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
बदलते दौर में मोबाइल लोगों की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करना भी घातक साबित हो रहा है। बेवजह मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की नमी कम हो जाती है। गर्दन में दर्द की शिकायत होने लगती है। लॉक डाउन के बाद से मोबाइल की वजह से दंपती पत्नी के बीच झगड़ों की शिकायतें भी सामने आई हैं। मोबाइल की वजह से लोग देर रात तक जागते हैं और उनकी नींद पूरी नही होती। जिस कारण वह दिन में सोते हैं।

डा. नीरज गुप्ता, मनोचिकित्सक
नारी उत्थान केंद्र में आने वाले प्रार्थना पत्रों में दस से बारह प्रतिशत शिकायतों मोबाइल से संबंधित होती हैं। दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। दोनों का पक्ष सुना जाता है। इसके बाद उन्हें समझाया जाता है। अधिकांश मामलों में काउसंलिंग के बाद पति पत्नी साथ रहने को तैयार हो जाते हैं।
संदीपा चौधरी, प्रभारी नारी उत्थान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed