{"_id":"694b01f510a61358710d25bc","slug":"the-mla-raised-the-issue-of-education-in-government-schools-in-the-assembly-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111740-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विधानसभा में विधायक ने उठाया सरकारी स्कूलों में शिक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विधानसभा में विधायक ने उठाया सरकारी स्कूलों में शिक्षा का मुद्दा
Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांठ के सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और वंदे मातरम् पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि शिक्षकों से शिक्षा के अलावा अन्य कार्य लिए जा रहे हैं, जिससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने मुरादाबाद के कई बड़े निजी स्कूलों का नाम लेते हुए कहा कि इन स्कूलों में बच्चों के एडमिशन, कोर्स, ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म आदि के नाम पर मोटी रकम ली जा रही है, जिस कारण कमजोर तबके के लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं करा पा रहे हैं। विधायक ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा देना सरकार का मूल कर्तव्य है और प्रदेश व देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलना उसका अधिकार है, लेकिन सरकारी शिक्षकों से पढ़ाई के बजाय ब्लॉक ड्यूटी, पशु गणना ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी जैसी गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियां कराई जा रही हैं, जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते हुए इसे मजबूत करने का काम करे।