फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants who robbed the couple were sent to jail

Moradabad News: दंपती को लूटने वाले बदमाश भेजे गए जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who robbed the couple were sent to jail
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

ईलर रसूलाबाद मझरा के पास दंपती के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मूंढापांडे ईलर रसूलाबाद निवासी लेखराज बृहस्पतिवार शाम अपनी सास की तेरहवीं कार्यक्रम शामिल होकर घर लौट रहा था। ईलर रसूलाबाद मझरा के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली थी और तमंचा तानकर पत्नी से सोने कुंडल अंगूठी लूट ली। इसके बाद लेखराज से 3500 रुपये लूट लिए थे। इसी दौरान आई एक गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे थे। शोर मचाने पर ईलर रसूलाबाद मझरा गांव के पास चल रहा भंडारे से लोग दौडे़ और पीछा कर उनको अक्का डिलारी के पास दबोच लिया था। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई थी। पूछताछ करने पर कासिम पुत्र सलीम निवासी कुंआखेड़ा नगलिया थाना अजीम नगर जनपद रामपुर और दूसरे बदमाश ने अपना नाम उस्मान पुत्र इकरार निवासी अजीतपुर नई बस्ती थाना सिविल लाइंस रामपुर बताया था। दोनों के खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed