फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants who robbed the animals by firing on the villagers arrested

ग्रामीणों पर फायरिंग कर पशु लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who robbed the animals by firing on the villagers arrested
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थानाक्षेत्र के सैफपुर चित्तू में पशु लूट के दौरान फायरिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी के अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

तीस मई की तड़के कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर चित्तू निवासी सुलेमान पुत्र उस्मान की भैंस चोरी कर बदमाशों ने पिकअप वाहन में लाद ली थी। इस दौरान आहट होने पर गृह स्वामी के दो बेटों ने जब पिकअप का पीछा किया था। उन्होंने भागते हुए पिकअप का स्टेरिंग पकड़ा लिया था, जिसके चलते भैंसों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर रुक गई थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की थी तो बदमाश फायरिंग करने लगे थे। इसके जवाब में ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव कर खदेड़ दिया था। वह जंगल की ओर फरार हो गए थे। इस दौरान दो सगे भाइयों के छर्रे भी लगने थे। गुरुवार को कुंदरकी पुलिस ने एसओजी की मदद से पशुओं की लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य बाबू निवासी ग्राम गोट थाना कटघर और शादाब निवासी ग्राम वीरपुर थान थाना मूंढापांडे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रफी निवासी ग्राम चमरौआ थाना मूंढापांडे, भूरा निवासी ग्राम भैंसिया थाना कटघर, सद्दाम निवासी ग्राम चमरौआ थाना मूढापांडे, हाकम अली निवासी ग्राम चूहानगला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद और नावेद निवासी डबल पानी की टंकी एडीए कालोनी शहजामल कोईल अलीगढ़ हाल निवासी मोहल्ला जयंतीपुर थाना मझोला मुरादाबाद के नाम प्रकाश में आए हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि यह गिरोह मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, संभल, बिजनौर, ऊधमसिंह नगर, बरेली, अमरोहा आदि जिलों में पिकअप में अवैध असलहों से लैस होकर पशु चोरी करता है। एसओ ने बताया कि यह गैंग मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे, हजरत नगर गढी, बिलारी आदि थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की वारदात हुई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed