फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants snatched the mobile phone, the miscreant escaped by pushing the scooty

बदमाशों ने युवती ने मोबाइल छीना, धक्का मारकर स्कूटी गिराकर बदमाश फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the mobile phone, the miscreant escaped by pushing the scooty
शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल लूट लिया। युवती ने शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने लात से धक्का मारकर उसकी स्कूटी गिरा दी। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। सिर में चोट लगने युवती घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुुंच गए और वह युवती को ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित वेव सिटी निवासी पंडित केदार मुरारी की बेटी प्राची मुरारी गुरुग्राम स्थित अमेरिकन बैंक की शाखा में नौकरी करती है। पिता ने बताया कि कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम के चलते प्राची घर पर ही मौजूद थी। सोमवार शाम प्राची भाई के साथ रामगंगा विहार स्थित आरएसडी अकादमी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने गई थी। भाई को घर छोड़ने के बाद प्राची नवीन नगर स्थित पतंजलि स्टोर से दवा लेने गई थी। यहां प्राची ने फोन पर बात की थी। इसके बाद उन्होंने अपना आईफोन जींस की जेब में रख लिया और स्कूटी स्टार्ट कर घर लौटने लगीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और युवती की जेब से मोबाइल खींच लिया। बदमाश बाइक दौड़ाकर पीएसी तिराहे की ओर भागने लगे। प्राची ने शोर मचाने हुए स्कूटी से बदमाशों की बाइक का पीछा किया। करीब पहुंचने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने लात मारकर युवती की स्कूटी गिरा दी। प्राची सिर के बल सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने प्राची के पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पिता पंडित केदार व अन्य परिजन आ गए। इसके बाद वह युवती को लेकर कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कालेज ले गए और भर्ती करा दी। जहां मंगलवार को होश में आने के बाद युवती ने आपबीती सुनाई। पिता केदार मुरारी ने बताया कि वह सोमवार को तहरीर नहीं दे पाए थे। मंगलवार दोपहर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल लूट और स्कूटी में धक्का मारकर युवती को गिराकर घायल करने की यह घटना रामगंगा विहार पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूूरी पर हुई। इसके अलावा सोमवार को मतदान होने की वजह से शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। अधिकारी भी भ्रमण पर थे। चौकी और थाने की पुलिस को भी गश्त पर लगाया गया था। बावजूद इसके बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। फिर भी पुलिस घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। घटनास्थल के आस पास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed