फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The miscreants looted mobile and cash from the doctor

Moradabad News: हाईवे पर बदमाशों ने डॉक्टर से मोबाइल और 80 हजार रुपये लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted mobile and cash from the doctor
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराना टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने डॉक्टर की कार ओवरटेक कर रुकवा ली। बदमाशों ने तमंचों के बल डॉक्टर से मोबाइल और 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय डॉक्टर पाकबड़ा से गोविंद नगर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों कील तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से कुंदरकी के ईंधनपुर नगला निवासी डॉ. लक्ष्मण सिंह कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में रहते हैं। वह पाकबड़ा में आयुष्मान नाम से अस्पताल चलाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह पाकबड़ा से वैगनआर कार से गोविंद नगर घर लौट रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पुराने टोल के पास पहुंचे, तभी पीछे से इनोवा कार आ गई। इनोवा के चालक ने ओवरटेक करके डॉक्टर की कार के सामने अपनी लगा दी। इसी दौरान इनोवा सवार पांच बदमाश लोग नीचे उतरे और डॉक्टर को घेर लिया।
विज्ञापन

दो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान दिया, जबकि तीन बदमाश ने कार की तलाश शुरू कर दी। डॉक्टर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद डॉक्टर से 80 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर डॉक्टर की कार की चाभी लेकर मूंढापांडे की ओर भाग निकले। बदमाशों के दूर निकल जाने के बाद डॉक्टरों ने राहगीरों की मदद से अपने परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ डॉ. गणेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित से पूछताछ की। थाना प्रभारी मनोज कुमार बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article