फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The minimum temperature increased for the third day

Moradabad News: लगातार तीसरे दिन बढ़ा न्यूनतम तापमान, आज शाम से मौसम बदलने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature increased for the third day
मुरादाबाद। जून माह आधा बीत गया है, लेकिन बारिश की बेरुखी की वजह से गर्मी बेहाल कर रही है। पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सूरज निकलने के कुछ समय बाद से ही उसकी तपिश बेहाल करने लगती है। सूती कपड़े पहनने के बावजूद धूप में निकलते ही शरीर झुलसता हुआ महसूस होता है। हालांकि दिन में तेज हवाओं के चलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था, लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

अब मंगलवार को दर्ज किया गया तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वातावरण में सुबह नमी 38 फीसदी थी, जो शाम को 27 फीसदी दर्ज की ई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 19 और 20 जून को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से बुधवार शाम से बादलों की आवाजाही शुरु होने और फिर हल्की बारिश होने का अनुमान है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पांच से दस मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article