{"_id":"605ecb35b900da7187066c39","slug":"the-merchant-made-video-and-sent-to-wife-says-i-am-going-to-die","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: व्यापारी ने वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, बोला-बदनामी बर्दाश्त नहीं होती, मैं मरने जा रहा हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: व्यापारी ने वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, बोला-बदनामी बर्दाश्त नहीं होती, मैं मरने जा रहा हूं...
Sat, 27 Mar 2021 01:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:25 PM IST
सार
स्कूटी पर निकले व्यापारी ने हाईवे से गुजरते समय बनाया वीडियो
व्यापारी ने पत्नी के मोबाइल पर भेजा वीडियो
वीडियो में कहा- मैं मरने जा रहा हूं। अब बदनामी बर्दाश्त नहीं होती।
ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गंगा नदी के पुल पर घेरबंदी करके पकड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से स्कूटी पर निकले व्यापारी ने अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे से गुजरते समय अपना वीडियो बना लिया और अपनी पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया। इसमें वह कह रहा था कि- मैं मरने जा रहा हूं। अब बदनामी बर्दाश्त नहीं होती।
वीडियो देख पत्नी के होश उड़ गए और उसने ससुर को इसकी जानकारी दी। ससुर ने गजरौला इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर फोन किया। इसके बाद थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गंगा नदी के पुल से पूर्व घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। हालांकि वह कई बार छूट कर भी भागा। देर रात को यहां आए परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार की रात दस बजे मुरादाबाद में लाइनपार विकास नगर निवासी एक शख्स ने गजरौला इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया और एक वीडियो क्लिप भेजी। शख्स ने बताया कि उनका पुत्र ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने के लिए घर से निकला है और अभी गजरौला चौपला से ब्रजघाट की ओर गया है।
विज्ञापन
शख्स ने रोते हुए पुलिस से उसे बचाने की गुहार लगाई। इस पर इंस्पेक्टर ने थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज निशांत राठी को फोन किया। उन्हें युवक की वीडियो भी भेजी। पुलिस ने चौकी के सामने गंगा नदी के पुल से पूर्व घेराबंदी कर स्कूटी पर आ रहे युवक को पकड़ लिया।

बताते हैं कि इस दौरान उसने कई बार पुलिस की गिरफ्त से छूटकर गंगा नदी के पुल पर भागने की कोशिश भी की। देर रात यहां आए परिजन उसे साथ लेकर लौट गए। शुक्रवार को इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक का अपने बिजनेस पार्टनर से किसी बात को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसी तनाव के चलते वह मुरादाबाद से गजरौला जान देने की नीयत से आया था।