फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The married woman was first evicted from the house for dowry, then the brother-in-law raped

विवाहिता को दहेज के लिए पहले घर से निकाला, फिर देवर ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The married woman was first evicted from the house for dowry, then the brother-in-law raped
कांठ। दहेज की मांग करते हुए पति सहित ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर नशीली कोल्ड ड्रिंग पिलाने और तमंचे के बल पर भाई से दुष्कर्म कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, देवर सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी सात फरवरी 2022 को बिजनौर जिले के धामपुर थाना के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशानी करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही है। 11 मई 2022 को विवाहिता अपने मायके से कांठ बाजार किसी काम से जा रही थी। शाम को छह बजे के करीब उसका पति, देवर व एक अन्य युवक रास्ते में मिल गए। उन्होंने उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। आरोप है कि वह उसे कांठ कस्बे से कुछ दूर एक सूनसान इलाके में ले गए। यहां पति ने विवाहिता को नशीली कोल्ड ड्रिंग पिलाई। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे तमंचे के बल पर ले लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विवाहिता का मोबाइल और सोने की चेन भी इन लोगों ने छीन ली। बृहस्पतिवार को पीड़िता कांठ थाने पहुंची और पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके आधार पर उसके पति, देवर सहित अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म सहित दस धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed