फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The marketing department inspected 15 commission agents, but two did not receive papers

Moradabad News: विपणन विभाग ने की 15 आढ़तों की जांच, नहीं मिले दो के कागज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
The marketing department inspected 15 commission agents, but two did not receive papers
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को बिलारी क्षेत्र की गेहूं की 15 आढ़तों की जांच की। इस दौरान दो आढ़तों के भंडारण के कागज नहीं मिलने पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए मंडी समिति को मामले की जांच साैंप दी। अब मंडी समिति आढ़तियों की जांच करेगी।

जिला विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने बिलारी के केजीएन ट्रेडर्स की जांच की। निरीक्षण के दौरान फर्म के मालिक मोहम्मद अकरम भी मौजूद थे। इस दौरान फर्म परिसर में लगभग 80 से 90 क्विंटल गेहूं का भंडारण पाया गया। इस मामले में पर्याप्त कागज नहीं मिलने पर मंडी समिति को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा इकराम ट्रेडर्स, अशरफ ट्रेडर्स, अनस ट्रेडर्स, हबीबी ट्रेडर्स, ख्वाजा ट्रेडर्स, शाकिर ट्रेडर्स, सद्दाम ट्रेडर्स, फैज़ ट्रेडर्स एवं अर्कान ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया गया। हबीबी ट्रेडर्स द्वारा बताया गया कि खरीद 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी, लेकिन अभी तक 6-आर रसीदें नहीं कटी हैं। ख्वाजा ट्रेडर्स, शाकिर ट्रेडर्स, सद्दाम ट्रेडर्स, फैज ट्रेडर्स एवं अर्कान ट्रेडर्स ने बताया कि उनके द्वारा 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की गई है, लेकिन जांच में मौके पर गेहूं का भंडारण नहीं पाया गया। जांच में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भगवत स्वरूप, विपणन निरीक्षक सर्वजीत पांडे, नैफेड के जिला प्रबंधक इफ्तिखार शेख और राजस्व निरीक्षक बिलारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed